राजनीतिराष्ट्रीय

पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी को कैंसर, नहीं कर पाएंगे प्रचार, कहा- PM को सब कुछ बता दिया

पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी को कैंसर, नहीं कर पाएंगे प्रचार, कहा- PM को सब कुछ बता दिया

पटना। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी को कैंसर होने की खबर सामने आई है। सुशील मोदी ने बुधवार को कहा कि पिछले 6 महीने से कैंसर से संघर्ष कर रहा हूं। अब लगा कि लोगों को बताने का समय आ गया है। लोक सभा चुनाव में कुछ कर नहीं पाऊंगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस संबंध में सब कुछ बता दिया है। देश, बिहार और पार्टी का सदा आभार और सदैव समर्पित रहूंगा।

सुशील मोदी के बिहार होने से बिहार बीजेपी को बड़ा झटका लग सकता है। वह प्रदेश में बीजेपी के सीनियर नेताओं में से एक हैं। बिहार में पार्टी को मजबूत करने में उनका बड़ा योगदान है। बीमार होने की वजह से वह इस बार लोकसभा चुनाव में प्रचार नहीं कर पाएंगे।

घोषणापत्र समिति में शामिल हैं सुशील मोदी
भाजपा ने सुशील मोदी को अपनी 27 सदस्यीय चुनाव घोषणापत्र समिति में शामिल किया है, जिसके अध्यक्ष रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल क्रमशः संयोजक और सह-संयोजक हैं। वह प्रदेश में नीतीश कुमार की अगुवाई में एनडीए सरकार में डिप्टी सीएम रहे हैं। पार्टी ने उन्हें राज्यसभा भी भेजा था। जिसका कार्यकाल अभी हाल में ही खत्म हुआ है।

 

Author Desk

Related Articles

Back to top button