राजनीतिराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री 14 अप्रैल को बीजेपी का घोषणा पत्र कर सकते हैं जारी

प्रधानमंत्री 14 अप्रैल को बीजेपी का घोषणा पत्र कर सकते हैं जारी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के लिए रविवार को बीजेपी का घोषणा पत्र जारी कर सकते हैं। बीजेपी अपने घोषणा पत्र को “संकल्प पत्र” नाम से जारी करती है। सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी कल सुबह 9 बजे दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में पार्टी का मैनिफेस्टो जारी करेंगे। इस मौके पर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे।

घोषणा पत्र समिति में 27 सदस्य थे शामिल

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव घोषणा पत्र समिति का गठन किया था जिसमें 27 सदस्य शामिल हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को इस समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल संयोजक और सह-संयोजक थे। घोषणापत्र पैनल के सदस्यों में अर्जुन मुंडा, भूपेन्द्र यादव, अर्जुन राम मेघवाल, किरेन रिजिजू, शिवराज सिंह चौहान, वसुंधरा राजे, स्मृति ईरानी, ​​​​सुशील मोदी, केशव प्रसाद मौर्य, अश्विनी वैष्णव, धर्मेंद्र प्रधान और भूपेन्द्र पटेल शामिल थे।

कांग्रेस पहले ही जारी कर चुकी है घोषणा पत्र

बता दें कि कांग्रेस ने पहले ही अपना घोषणापत्र “न्याय पत्र” शीर्षक से जारी कर दिया है। राहुल गांधी ने जनता के लिए 25 गारंटियों पर प्रकाश डाला है, जिसमें परिवारों की सबसे गरीब महिलाओं को 100,000 रुपये की वार्षिक वित्तीय सहायता प्रदान करने का प्रमुख वादा है। आम चुनाव 19 अप्रैल 2024 से 1 जून, 2024 तक होने वाले हैं।

 

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button