राजनीतिराष्ट्रीय

भाजपा का घोषणापत्र जारी, पीएम मोदी ने कहा – मुफ्त राशन योजना अगले पांच वर्षों तक जारी रहेगी

भाजपा का घोषणापत्र जारी, पीएम मोदी ने कहा – मुफ्त राशन योजना अगले पांच वर्षों तक जारी रहेगी

भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में पार्टी मुख्यालय में भाजपा का घोषणापत्र जारी किया गया। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में 27 वरिष्ठ नेताओं की एक समिति बनाई गई। इसी समिति ने घोषणापत्र तैयार किया है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस समिति की संयोजक हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा का चुनावी घोषणा पत्र ‘संकल्प पत्र’ जारी होने पर कहा, ‘बीते वर्षों में करोड़ों लोगों को उद्यमी बनाने का काम मुद्रा योजना ने किया है…इस सफलता को देखते हुए भाजपा ने एक और संकल्प लिया है। अब तक मुद्रा योजना के तहत लोन की सीमा 10 लाख रुपये हुआ करती थी। अब भाजपा ने इसे बढ़ाकर 20 लाख रुपये करने का इरादा किया है।’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘यह मोदी की गारंटी है कि मुफ्त राशन योजना अगले 5 साल तक जारी रहेगी।’

घोषणापत्र जारी करने के बाद पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि, ‘पूरे देश को भाजपा के संकल्प पत्र का बहुत इंतजार रहता है। इसका एक बड़ा कारण है। 10 वर्षों में भाजपा ने अपने संकल्प पत्र के हर बिंदु को गारंटी के रूप में जमीन पर उतारा है। भाजपा ने घोषणापत्र की सूचिता को फिर स्थापित किया है। ये संकल्प पत्र विकसित भारत के 4 मजबूत स्तंभ, युवा शक्ति, नारी शक्ति, गरीब, किसान, इन सभी को सशक्त करता है…इस संकल्प पत्र में अवसरों की मात्रा और अवसरों की गुणवत्ता पर जोर दिया गया है।’

 

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button