छत्तीसगढ़राजनीति

छत्तीसगढ़ का मतदान आशा के अनुरूप,मोदी जी को वोट देने माता-बहनों ने आगे आकर किया मतदान : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

छत्तीसगढ़ का मतदान आशा के अनुरूप,मोदी जी को वोट देने माता-बहनों ने आगे आकर किया मतदान : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में शहरी क्षेत्र में हुए कम मतदान को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इसके दो कारण हो सकते हैं। पहला तो अभी हमारे मतदाता सूची के मदर रोल को फिर से बनाने की आवश्यकता है। दूसरा कारण गांव में मतदान उत्सव के जैसा होता है।
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि शहरी क्षेत्र में बहुत सारे लोगों का आना होता है। मतदाता सूची में नाम जुड़ना और उनका वापस जाना हो जाता है। मतदाता सूची से नाम नहीं कटा होता है, इसलिए कुल मिलाकर मतदान कम दिखता है। वहीं दूसरा कारण गांव में गांव में मतदान उत्सव की जैसा होता है। सब लोग मिलकर इस काम को करते हैं।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का मतदान वह आशा के अनुरूप हुआ है। मोदी जी को वोट देने के लिए माता-बहनों ने आगे आकर के मतदान किया है। छत्तीसगढ़ में 11 की 11 सीट बीजेपी जीतेगी। पिछली बार से वोटिंग प्रतिशत बढ़ा है. 70% से अधिक पूरे छत्तीसगढ़ का एवरेज मतदान है।

कांग्रेस रायपुर लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय द्वारा निर्वाचन अधिकारीयो पर बीजेपी के पक्ष में मत करवाने के आरोप पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि आरोप लगा देना एक अलग बात है। भाजपा की तीन बार की सरकार थी, तब उनकी सरकार आई थी, तब तो उन्होंने आरोप नहीं लगाया। अब उनकी सरकार नहीं है, तो आरोप लगाना शुरू कर दिया. तब आरोप लगाते कि हमारे पक्ष में मतदान करवाया गया, इसलिए हमारी सरकार बन गई।

तृतीय चरण के मतदान के बाद बीजेपी नेताओं के ओडिसा दौरे पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता विभिन्न प्रदेशों में पार्टी की सेवा लिए गए हैं। पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं के सहयोग के लिए हम सब जाएंगे, आने वाले एक-दो दिनों में सभी की योजना बनाई जाएगी।

Author Desk

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button