छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ : दर्दनाक सड़क हादसा, पिकअप पलटने से 15 की मौत, 7 घायल

छत्तीसगढ़ : दर्दनाक सड़क हादसा, पिकअप पलटने से 15 की मौत, 7 घायल

 

कवर्धा। छत्तीसगढ़ में आज बड़ा सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई। सभी तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल गए थे, वहां से लौटते वक्त पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई। वहीं 7 मजदूर घायल हैं। यह घटना कुकदूर थाना के बाहपाली की है।

कबीरधाम के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव ने मीडिया को घटना की पुष्टि की है। उन्होंने मीडिया को बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटना स्थल के लिए रवाना कर दी गई है। पिकअप वाहन के गहरे खाई में गिरने से पिकअप में सवार 15 लोगों की मौत की बात सामने आ रही है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button