छत्तीसगढ़

साहित्य सृजन और समाज सुधार के कार्यों में उम्र बाधा नहीं बनती – अंबिका

साहित्यकार पुनूराम की 76वी जन्मदिवस पर नेत्रदान परब और कवि सम्मेलन हुआ

मगरलोड पवन निषाद (प्रखर) वरिष्ठ साहित्यकार और पत्रकार पुनूराम साहू राज के 76वीं जन्म दिवस पर 17 मई को प्रेरणा पद और मनोरंजन से भरपूर विविध कार्यक्रम संपन्न हुआ। आमंत्रित अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की पूजा वंदना के बाद ओम शांति सेंटर मगरलोड की नन्ही बहनों ने राजकीय गीत अरपा पैरी की धार के बाद अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत और मोहक नृत्य की प्रस्तुति दी। पश्चात समिति के संरक्षक जे आर साहू ने स्वागत भाषण पेश करते हुए मगरलोड अंचल की महान विभूतियां पंडित सुंदरलाल शर्मा और पंडित नारायण राव मेघा वाले आदि द्वारा रचित साहित्य कृतियां और समाज सेवा व देश सेवा के कार्यों की बखान किया। कहा कि उन्हीं के पद चिन्हों को आगे बढ़ाने के प्रयास में जुटे हुए हैं, इस अंचल के युवा कवि और कलमकार। हमारे लिए यह गौरव की बात है कि पिछले 28, 29 वर्षों में छत्तीसगढ़ की तमाम मूर्धन्य साहित्यकार कवि कलमकार हमारे इस संगम साहित्य एवं संस्कृति समिति के आमंत्रण को स्वीकार कर अपनी गरिमा में उपस्थिति प्रदान कर चुके हैं, जो हमारे लिए गौरव की बात है। स्वागत उद्बोधन के बाद समिति के अध्यक्ष पुनूराम साहू राज को अपनी आयु की 76 वर्ष पूर्ण करने पर समिति के सदस्यों ने तुम जियो हजारों साल गीत गाते हुए की काटकर बधाइयां दी। द्वितीय सत्र सम्मान समारोह में लोरिक चंदा लोकगीत गाथा की वरिष्ठ कलाकार रामाधार साहू का संगम सुहेला लोक कला सम्मान 2024 से शाल, श्रीफल, सम्मान राशि और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस गरिमा पूर्ण सम्मान को प्रतिवर्ष समिति के अध्यक्ष पुनूराम साहू राज की माता स्व सुहेला बाई साहू की स्मृति में बहु श्रीमती तेजश्वरी साहू द्वारा प्रदान किया जाता है। सम्मान प्राप्ति पर सम्मानित कलाकार रामाधार साहू ने अपनी कला यात्रा के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए चंदैनी गीत लोरिक चंदा गाथा प्रसंग की एक बानकी पेश की। तत्पश्चात समापन सत्र में नेत्रदान महादान पर्व के अंतर्गत नेत्रदान करने वाले नेत्र दानदाता स्वयं पुनूराम साहू राज और धर्मपत्नी तेजश्वरी साहू सहित मंजूलता निषाद और बाबूलाल साहू आदि ने स्वेच्छा से नेत्रदान की घोषणा पत्र भरकर जमा किया। इस अवसर पर आज की इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिहावा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्रीमती अंबिका मरकाम ने कहा कि साहित्य सृजन और समाज सुधार व देश सेवा कार्य में जुटे समर्पित लोगों के लिए उम्र बाधा नहीं बनती है। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है वरिष्ठ साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता श्री पुनूराम साहू राज, जो कि आज 76 वर्ष की उम्र में भी उसी ताजगी के साथ युवाओं की तरह जुटे हुए हैं। मैं उन्हें दीर्घायु की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ जीवन की मंगल कामना करती हूं। इसी प्रकार विशिष्ट अतिथि के रूप में विराजमान जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर की अतिरिक्त सहायक प्रबंधक रुद्र प्रताप सिंह गौर ने सेवानिवृत बैंक कर्मचारी रहे पुनूराम साहू राज को एक कर्तव्य निष्ठा कर्मठ और सब कर्मचारियों की दिल में राज करने वाला कर्मचारी निरूपित किया। वे बैंक की कार्यों के साथ साहित्य क्षेत्र में, सामाजिक क्षेत्र में, और आकाशवाणी के प्रसारण क्षेत्र में जो प्रसिद्धि हासिल की है इससे उनके नाम के साथ बैंक का भी मान सम्मान बढ़ा है। इसलिए बैंक द्वारा भी उत्कृष्ट कार्य कर्तव्य के लिए उन्हें सम्मानित किया जा चुका है। इसी प्रकार रायपुर की कवि लेखक राजेश चौहान, पेंशनर संघ ब्लॉक मगरलोड के अध्यक्ष एन आर साहू, सेवानिवृत शिक्षक अवध राम साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष नीतू खिलावन साहू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डीहू राम साहू और भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय यदु आदि विशिष्ट अतिथियों ने भी संगम साहित्य एवं सांस्कृतिक समिति मगरलोड के विभिन्न कार्य उपलब्धियां और साहित्यिक व सांस्कृतिक क्षेत्र में प्रदेश स्तर पर अग्रिम पंक्ति में गिने जाने पर समिति की पदाधिकारी और सदस्यों को बधाई दी। अंतिम कड़ी में आकाशवाणी रायपुर की सहायक केंद्र निदेशक श्री लखनलाल भौर्य की अध्यक्षता में देर रात तक सरस कवि सम्मेलन हुआ। जिसमें रायपुर की लोकप्रिय कवि राजेश चौहान, प्रसिद्ध व्यंगकार वीरेंद्र सरल, छाती से आए कवि पुरुषोत्तम छातीपुरिहा, पुनूराम साहू राज, ठेकला गाड़ाडीह के गीतकार पल्टन साहू सीख, आमाचानी हास्य व्यंग कवि लीलूदास मानिकपुरी, गिरौद के देवनारायण निषाद, टामेश्वर ठाकुर, डाभा के चिंताराम पुजारी, भोला राम सिन्हा, लालेश्वर सिन्हा, कामता प्रसाद साहू, चंद्रहास बघेल, भोलाराम कुर्रे और सरायपाली से विशेष रूप से आमंत्रित दिवाकर मांझी ने भाग लिया और अपनी मनमोहक कर्ण प्रिय गीतों व कविताओं की बौछार कर दर्शक श्रोताओं के दिल जीत लिया। समस्त कार्यक्रमों का सफल संचालन समिति के सचिव आत्माराम साहू वआभार प्रदर्शन चिंताराम सिन्हा पुजारी ने किया।

Author Desk

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button