छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में नौतपा शुरू, दो दिन बाद बढ़ेगा पारा, प्रदेश में एक-दो जगहों पर बारिश के आसार

छत्तीसगढ़ में नौतपा शुरू, दो दिन बाद बढ़ेगा पारा, प्रदेश में एक-दो जगहों पर बारिश के आसार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब नौतपा का असर दिखना शुरू हो जाएगा। साल के 9 दिन सबसे गर्म होता है। 25 मई से दो जून तक नौतपा का असर देखने को मिलेगा। हालांकि इस बीच राहत की खबर है कि प्रदेश में दो दिनों तक एक-दो जगहों पर बूंदाबांदी के आसार हैं। इसके बाद अधिकतम तापमान में दो-तीन डिग्री बढ़ने की संभावना है। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे गर्म दुर्ग जिला रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आगामी दो दिनों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इसके बाद दो से तीन डिग्री अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि दक्षिण पूर्व राजस्थान के ऊपर स्थित चक्रवर्ती परिसंचरण से लेकर एक द्रोणिका मध्य प्रदेश होते हुए छत्तीसगढ़ तक बना हुआ है, जो कि मध्य समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश में बड़ी मात्रा में नमी का आगमन हो रहा है।

समुद्र से नमी का आगमन होने से प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से कम है। यही वजह है कि आज पांचों संभागों के एक-दो जिलों में तेज हवा के साथ के हल्की मध्यम बारिश के आसार हैं। साथ ही राजधानी रायपुर में हल्की बादल छाए हुए हैं। साथ ही गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button