छत्तीसगढ़

प्रदेश में अगले 5 दिनों तक नहीं बदलेगा तापमान, रायपुर समेत कई जगहों पर बारिश के आसार

प्रदेश में अगले 5 दिनों तक नहीं बदलेगा तापमान, रायपुर समेत कई जगहों पर बारिश के आसार

रायपुर। राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी की वजह से आज भी एक दो जगहों पर बारिश के आसार हैं। इन दिनों सुबह और रात के समय हल्की नम हवाएं चल रही है, लेकिन दोपहर का गर्मी बरकरार है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री से ऊपर ही है। आने वाले पांच दिनों तक तापमान में कोई बदलाव की संभावना नहीं है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में एक दो जगह पर पांच दिनों तक गरज चमक के साथ वज्रपात और अंधड़ चलने की गतिविधियां जारी रहेगी। इन पांच दिनों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की भी संभावना नहीं है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं की वजह से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। यही वजह है कि प्रदेश के कई जगहों पर हल्की बारिश हो रही है। साथ ही तेज हवाएं भी चल रही है।

मौसम विभाग ने बताया कि एक पूर्व पश्चिम द्रोणिका उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश के ऊपर स्थित चक्रवती परिसंचरण के पूर्वी मध्य प्रदेश और झारखंड होते हुए पश्चिम बंगाल तक औसत समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर स्थित है। इसके प्रभाव से मौसम बदला हुआ है। यही वजह है कि प्रदेश में हल्की नाम हवाएं चल रही है। तापमान में गिरावट नहीं होने की वजह से दोपहर में गर्मी बरकरार है।

आज शुक्रवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जगहों पर गरज चमक के साथ वज्रपात और अंधड़ चलने की संभावना है। एक दो जगहों पर बूंदाबांदी के आसार हैं। बीते दिनों गुरुवार को प्रदेश की कई जगहों पर बारिश हुई। कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी। इसके वजह से लाइट भी गुल रही।

प्रदेश में सबसे गर्म दुर्ग जिला रहा है। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान नारायणपुर और जगदलपुर में 23.02 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। रायपुर में 42.3, माना एयरपोर्ट में 41.2, बिलासपुर में 42.4, दुर्ग में 42.6, राजनांदगांव में 41.7, पेंड्रा रोड में 39, अंबिकापुर में 38.02 और जगदलपुर में 33.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button