कोहरे की चादर में लिपटा धमतरी, खुशनुमा मौसम ने बढ़ाई शहर की खूबसूरती
सुबह से ही शहर में छाया घना कोहरा, ठंडी हवाओं और सुहाने मौसम ने लोगों को किया आनंदित

कोहरे की चादर में लिपटा धमतरी, खुशनुमा मौसम ने बढ़ाई शहर की खूबसूरती
सुबह से ही शहर में छाया घना कोहरा, ठंडी हवाओं और सुहाने मौसम ने लोगों को किया आनंदित
धमतरी। नवंबर के अंतिम दिनों में धमतरी का मौसम इन दिनों बेहद खुशनुमा नजर आ रहा है। सोमवार की सुबह पूरा शहर कोहरे की सफेद चादर में लिपटा दिखाई दिया। सड़कों, पेड़-पौधों और आसपास के इलाकों में छाए घने कोहरे ने शहर की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए।

सुबह के समय दूर तक फैली धुंध और ठंडी हवाओं ने मौसम को बेहद सुहाना बना दिया। कोहरे के बीच शहर का नजारा किसी खूबसूरत प्राकृतिक दृश्य से कम नहीं लग रहा था। सुबह की सैर पर निकले लोगों ने भी इस खुशनुमा मौसम का आनंद लिया।

नवंबर के अंतिम सप्ताह में मौसम के इस बदले मिजाज ने ठंड की दस्तक का एहसास करा दिया है। धमतरीवासियों के लिए कोहरे से ढकी यह सुबह आकर्षण और सुकून का खास नजारा लेकर आई।



