छत्तीसगढ़

पुरूर के पास चलते ट्रक में अचानक लगी आग, मचा हड़कंप

सूचना मिलते ही अग्निशमन वाहन एवं कर्मचारी मौके पर पहुंचे, आग पर काबू पाने का किया प्रयास

पुरूर के पास चलते ट्रक में अचानक लगी आग, मचा हड़कंप

 

सूचना मिलते ही अग्निशमन वाहन एवं कर्मचारी मौके पर पहुंचे, आग पर काबू पाने का किया प्रयास

 

पुरूर। पुरूर के पास एक चलते ट्रक में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग का वाहन एवं कर्मचारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक का वाहन क्रमांक CG-04-QH-9770 है। वाहन मालिक का नाम रामानंद यादव बताया गया है, जो जिला नारायणपुर के निवासी हैं।

 

अग्निशमन कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कार्रवाई की। आग लगने का कारण एवं वाहन को हुए नुकसान की विस्तृत जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button