राष्ट्रीय

NEET पेपर लीक मामला : सीबीआई ने अमन सिंह को किया गिरफ्तार, मिल सकती हैं अहम जानकारियां

NEET पेपर लीक मामला : सीबीआई ने अमन सिंह को किया गिरफ्तार, मिल सकती हैं अहम जानकारियां

 

 

नीट पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों में अब भी आक्रोश है। शिक्षा मंत्रालय की शिकायत पर इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है। आए आरोपियों की गिरफ्तारी हो रही है। बीते दिनों झारखंड के हजारीबाग से डॉ. एहसान उल हक और इम्तियाज आलम को गिरफ्तार किया गया था। वहीं इस बीच अब झारखंड के ही धनबाद से आरोपी अमन सिंह को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच कर रही सीबीआई की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि संजीव मुखिया के करीबी चिंटू और मुकेश से मिली जानकारी के आधार पर सीबीआई ने अमन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

 

बता दें कि अमन सिंह पेपर लीक कांड में फरार आरोपी रॉकी का खास है। रॉकी संजीव मुखिया का भांजा है और वह रांची में होटल के कारोबार से जुड़ा हुआ है। जानकारी के मुताबिक रॉकी ने नीट परीक्षा में पेपर लीक के बाद उसका जवाब तैयार करने के लिए सॉल्वर्स की व्यवस्था की थी। रॉकी संजीव मुखिया गिरोह का खास आदमी है। ऐसा माना जा रहा है कि अमन सिंह की गिरफ्तारी के बाद रॉकी और नीट पेपर लीक से जुड़े सॉल्वर्स व अन्य आरोपियों की भी जानकारी मिल सकती है। बता दें कि संजीव मुखिया व इस मामले संबंधित सवालों के जवाब सीबीआई अमन से जानने का प्रयास करेगी। बता दें कि पूछताछ के लिए अमन को पटना भी लाया जा सकता है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button