छत्तीसगढ़

डैम के पास कई टुकड़ों में मिला युवक का शव, शिनाख्ती में जुटी पुलिस

डैम के पास कई टुकड़ों में मिला युवक का शव, शिनाख्ती में जुटी पुलिस

कोरबा। स्कूल बैग और बोरे में कई टुकड़ों में युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। स्कूल बैग में पैर का हिस्सा कटा हुआ और बोरे में शरीर का आधा हिस्सा मिला है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। मामला पाली थाना क्षेत्र के चैतमा चौकी के गोपालपुर का है। युवक की लाश बांघपारा के डैम के पास झाड़ियों में मिली है। इसे देखने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीम के साथ पहुंचकर घटना की जांच कर रहे। अब तक युवक की पहचान नहीं हो सकी है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button