राष्ट्रीय

पीएम मोदी की सभा में ब्लास्ट का आरोपी मेहरे आलम गिरफ्तार

पटना में तत्कालीन सीएम और प्रधानमंत्री पद के दावेदार नरेंद्र मोदी की सभा में हुए बम ब्लास्ट केस में STF ने एक आरोपी मेहरे आलम को गिरफ्तार किया है। STF की टीम ने दरभंगा के अशोक पेपर मिल थाना क्षेत्र के सिंधौली गांव से शनिवार देर रात छापेमारी की। टीम आरोपी मेहरे आलम को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। 27 अक्टूबर, 2013 को गांधी मैदान के सभा स्थल सहित पटना जंक्शन पर बम ब्लास्ट हुआ था। इसमें छह लोगों की मौत हुई थी और लगभग 82 लोग घायल हो गए थे। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मेहरे आलम को भी बम ब्लास्ट कांड में आरोपी बनाया था।

इससे पहले NIA ने मेहरे आलम को गिरफ्तार किया था और अपने साथ मुजफ्फरपुर ले गई थी, लेकिन उस समय वह चकमा देकर फरार हो गया था। इसके बाद NIA ने मेहरे आलम के खिलाफ के मुजफ्फरपुर के नगर थाना में 30 अक्टूबर, 2013 को अपराध क्रमांक 612/13 दर्ज किया था। तब से वह फरार चल रहा था। केस में पहले से गिरफ्तार आरोपियों को सजा सुनाई जा चुकी है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button