छत्तीसगढ़

जुआ खेलते पार्षद और जनपद सदस्य सहित 22 गिरफ्तार, लाखों नगदी और 7 कार जब्त

जुआ खेलते पार्षद और जनपद सदस्य सहित 22 गिरफ्तार, लाखों नगदी और 7 कार जब्त

बिलासपुर। कोटा इलाके के कोरी डैम में पुलिस ने जुए के अड्डे पर छापा मारकर 22 नामचीन युवकों को जुआ खेलते पकड़ा है। आरोपियों में पार्षद और जनपद सदस्य भी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 3.50 लाख रुपये नगदी, 7 कार और 22 मोबाइल बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि कोटा के कोरी डेम के पास फड़ लगाकर लोग लाखों रुपयों का जुआ खेल रहे है। इस पर तत्काल SDOP कोटा नूपुर उपाध्याय को थाना प्रभारी कोटा के साथ पर्याप्त बल के साथ मौके पर भेजा गया। पुलिस बल के पहुंचने पर देखा गया कि जुआरियों के 4 फड़ लगे थे, पुलिस को देखकर जुआरियों ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस पार्टी ने घेराबंदी कर जुआरियों को पकड़ लिया। जिसके बाद डैम के पास बने सिंचाई विभाग की बिल्डिंग के बाउंड्री में लाकर पुलिस के द्वारा जीरो एफआईआर की गई। वहीं मौके पर जुआ खेल रहे 22 जुआरी पकड़े गये सभी फड़ों की तलाशी ली गई तो जुआरियों से कुल 3 लाख 49,215 रुपये बरामद हुए। इसके साथ ही 7 कार और 22 मोबाइल जब्त किए गए हैं।

पकड़े गए जुआरियों के नाम-
सुनील यादव, चांटीडीह बिलासपुर

श्याम मूर्ति, चांटीडीह बिलासपुर

अमित सिंह, लक्ष्मीनगर रायपुर

राजेश साहू, गोंडपारा बिलासपुर

दिनेश सिंह, बंधवापारा बिलासपुर

संजीव साहू, तखतपुर

महेश कुमार गबेल, चांटीडीह बिलासपुर

हरिओम साहू, खमतराई बिलासपुर

चंद्रप्रकाश मरावी, नगोई तखतपुर

दीपक सोनी, अशोक विहार फेज -2 बिलासपुर

अमित पहाड़ी, सकरी बिलासपुर

अमित भारते (पार्षद नगर निगम) सकरी बिलासपुर

दीपक साहू, गोदैया रतनपुर

संदीप मिश्रा, नील पैलेस बिलासपुर

शिवेंद्र कौशिक (तखतपुर जनपद सदस्य) नगोई तखतपुर

राकेश सिंह, दयालबन्द बिलासपुर

सूरज वस्त्रकार, अमेरी बिलासपुर

संजय ध्रुव, जबड़ापारा बिलासपुर

श्रीकान्त तिवारी, मंगला बिलासपुर

अकबर ख़ान, दयालबंद बिलासपुर

जितेश मोर, मालखरोदा सक्ति

अर्पित सहगल, नारियल कोठी बिलासपुर

 

Author Desk

Related Articles

Back to top button