छत्तीसगढ़

जिला पंचायत सदस्य खुबलाल ध्रुव ने जन्मदिन पर मुख्यमंत्री किया भेंट, मुलाकात कर लिया आशीर्वाद

धमतरी (प्रखर) जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर प्रदेश के मुखिया, यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आशीर्वाद लिया, मुख्यमंत्री साय ने खुबलाल को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया, साथ ही वहां पर उपस्थित डिप्टी सीएम अरुण साव , विजय शर्मा , वित्त मंत्री ओपी चौधरी , विधायक मोतीलाल साहू का भी आशीर्वाद लिया, सभी सम्मानीयजनों ने खुबलाल ध्रुव को उनके जन्मदिन की बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की, खुबलाल ने अपने ईष्ट मित्र जनपद सदस्य पिंकू जागेंद्र साहू, आकाश पांडे, सावन शर्मा, गौरव, दीपेंद्र साहू, जितेंद्र निषाद के साथ रायपुर पहुंचे थे, इस मौके पर रायपुर निवासी नेताजी फैंस क्लब के भाइयों द्वारा केक काटकर एवं आतिशबाजी कर खुबलाल ध्रुव का जन्मदिन मनाया, खुबलाल ने अपने चाहने वाले मित्रों को मिठाई खिलाकर जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए सभी का सहृदय से धन्यवाद दिया

Author Desk

Related Articles

Back to top button