छत्तीसगढ़

धमतरी के विकास में संजीवनी बूटी साबित होंगे रामू रोहरा जी-सुभाष चंद्राकर

धमतरी(प्रखर) शहर के विकास के लिए 12 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की स्वीकृति दिलाने पर प्रदेश के महामंत्री जगदीश रामू रोहरा का महत्वपूर्ण भूमिका हैं। मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय के नेतृत्‍व वाली राज्‍य की भाजपा सरकार ने शहर को संवारने बड़ी सौगात दी है।

वही युवा मोर्चा के शहर मंडल उपाध्यक्ष सुभाष चंद्राकर ने आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि रामू रोहरा को धमतरी के विकास में संजीवनी बूटी की तरह देखा जा रहा है। सुभाष चंद्राकर ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि रामू रोहरा के नेतृत्व और समर्पण से धमतरी में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। और क्षेत्र का विकास तेजी से होगा। उनके अनुसार रामू रोहरा जी की कोशिशों से धमतरी की जनता को लाभ मिलेगा और क्षेत्र में प्रगति की नई संभावनाएं उत्पन्न होंगी। शहर के विकास को लेकर विशेष प्रयास उनके द्वारा किए जा रहे हैँ। उनके ही प्रयास पर मुहर लगाते हुए राज्‍य शासन ने करोड़ों की स्‍वीकृतियां दी हैं। उन्‍होंने कहा कि,कांग्रेस शासन के पांच साल में विकास में पिछड़े शहर को दोबारा तरक्‍की की दिशा में लाने भाजपा सरकार समर्पित होकर तेजी से कार्य कर रही है

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button