छत्तीसगढ़

श्री त्रिपुर तीर्थयात्रा सेवा समिति परिसर में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा 25 अगस्त से

श्री त्रिपुर तीर्थयात्रा सेवा समिति परिसर में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा 25 अगस्त से

रायपुर। श्री त्रिपुर तीर्थयात्रा सेवा समिति के कमल विहार परिसर में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा 25 अगस्त से शुरू होने जा रही है। कथा भागवताचार्य रमाकांत महाराज द्वारा की जाएगी। 25 अगस्त को कलश यात्रा, वेदी पूजन, कथा प्रारम्भ होगी। 26 अगस्त को राम जन्म, कृष्ण जन्म उत्सव, 30 अगस्त को रास महारास, रुख्मणि कृष्ण मंगल विवाह, 31 अगस्त को सुदामा चरित्र, परिक्षित मोक्ष, स्वधाम गमन और कथा विश्राम होगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक कथा स्थल डी-36, सेक्टर चार कौशल्या विहार रायपुर में होगी।

Author Desk

Related Articles

Back to top button