छत्तीसगढ़

देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी पर बोले पूर्व सीएम बघेल – पुलिस को राजनीतिक दबाव में आकर कार्रवाई नहीं करनी चाहिए, भाजपा के पूर्व विधायक सनम जांगड़े से पूछताछ क्यों नहीं

देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी पर बोले पूर्व सीएम बघेल – पुलिस को राजनीतिक दबाव में आकर कार्रवाई नहीं करनी चाहिए, भाजपा के पूर्व विधायक सनम जांगड़े से पूछताछ क्यों नहीं

रायपुर। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने भिलाई नगर के विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस नेताओं को फंसाने की साजिश हो रही है। पुलिस को राजनीतिक दबाव में आकर कार्रवाई नहीं करनी चाहिए। भाजपा से जुड़े एक भी नेता से पूछताछ नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पूर्व विधायक सनम जांगड़े से पूछताछ क्यों नहीं हुई है।

पूर्व सीएम बघेल ने कहा ​कि विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी का कांग्रेस पुरजोर विरोध करती है। इस मामले में विधिक सलाह लेंगे और राजनीतिक कदम भी उठाएंगे।

बता दें कि बलौदाबाजार आगजनी-हिंसा मामले में नोटिस की तामीली नहीं करने पर बलौदाबाजार पुलिस ने आज सुबह कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को गिरफ्तार किया। विधायक यादव पर बलौदाबाजार में हिंसा भड़काने का आरोप लगा है। विधायक के गिरफ्तारी का विरोध करने सैकड़ों की संख्या में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करते नजर आए। गिरफ्तारी से पहले कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने कार के ऊपर चढ़कर सतनाम का झंडा लहराया। इस दौरान संविधान की किताब भी लहराते हुए अपने समर्थकों का आभार जताया। साथ ही कहा कि हम लड़ेंगे और जीतेंगे।

दरअसल, सतनामी समाज के प्रदर्शन के दौरान 10 जून को बलौदाबाजार जिले के कलक्ट्रेट परिसर में आगजनी की घटना हुई थी। प्रदर्शनकारियों ने 150 से अधिक दोपहिया और 10 चार पहिया वाहनों को आग के हवाले किया था। कलेक्टर और एसपी कार्यालय में कई दस्तावेज जलकर खाक हुए थे।

Author Desk

Related Articles

Back to top button