कोष्टापारा वार्ड में 50 लाख रुपये के विकास कार्यों का महापौर रामू रोहरा ने किया भूमिपूजन
ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ वार्डवासियों ने किया भव्य स्वागत, पार्षद संतोष सोनकर ने जताया आभार

कोष्टापारा वार्ड में 50 लाख रुपये के विकास कार्यों का महापौर रामू रोहरा ने किया भूमिपूजन
ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ वार्डवासियों ने किया भव्य स्वागत, पार्षद संतोष सोनकर ने जताया आभार
धमतरी। शहर के कोष्टापारा वार्ड में विकास कार्यों को गति देते हुए लगभग 50 लाख रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन महापौर रामू रोहरा ने किया। इस अवसर पर वार्डवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। महापौर के वार्ड आगमन पर नागरिकों ने ढोल-नगाड़ों, बाजे-गाजे और आतिशबाजी के साथ उनका भव्य स्वागत किया।

भूमिपूजन के तहत वार्ड के विभिन्न स्थानों पर सीसी रोड एवं आरसीसी नाली निर्माण के कार्य कराए जाएंगे। इन कार्यों के पूर्ण होने से वार्ड में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी तथा जल निकासी व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। लंबे समय से इन विकास कार्यों की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। लगभग 50 लाख रुपये के निर्माण कार्यों की सौगात मिलने पर वार्डवासियों ने खुशी जाहिर की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड पार्षद संतोष सोनकर ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में लोक निर्माण विभाग के प्रभारी सदस्य युगल किशोर यादव, एमआईसी सदस्य विभा चंद्राकर सहित पार्षद मेघराज ठाकुर, शैलेश रजक, गजेंद्र कंवर, चंद्रभागा साहू, आशा लोधी, संजय देवांगन तथा एल्डरमैन रितिका यादव, सीमा चौबे एवं नंदू लोधी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर महापौर रामू रोहरा ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों का समान रूप से विकास करना उनकी प्राथमिकता है। प्रत्येक वार्ड में नागरिकों की आवश्यकताओं के अनुरूप सड़क, नाली, पेयजल सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और वार्डवासियों के सहयोग से विकास की गति को और तेज किया जाएगा।

वहीं पार्षद संतोष सोनकर ने कोष्टापारा वार्ड को लगभग 50 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात देने के लिए महापौर रामू रोहरा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वार्ड की मूलभूत समस्याओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों की स्वीकृति मिलना वार्डवासियों के लिए बड़ी उपलब्धि है। इन निर्माण कार्यों से वार्ड की तस्वीर बदलेगी और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

कार्यक्रम के अंत में पार्षद संतोष सोनकर सहित वार्डवासियों ने महापौर एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। पूरे आयोजन के दौरान वार्ड में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।

इस अवसर पर शिवनारायण छाटा, गंगा बाई यादव, रमेश यादव, नील पटेल, चंद्रकला पटेल, मुनिया यादव, बल्लू यादव, अजीत साहू, हरीलाल यादव, पप्पू यादव, गिरवर साहू, शीतल यादव, नारायण लाल देवांगन, रामकुमार निर्मलकर, रामविशाल देवांगन, गैंदलाल छाटा, भुवन छाटा, रुखमणी सोनकर, कैलाश साहू, हेमंत साहू, ज्योति यादव, देवेश साहू, गोविंदा ढीमर, उषा निर्मलकर, राजू यादव, हरि राम साहू सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।



