राष्ट्रीय
केदारनाथ में आसमान से गिरकर चकनाचूर हुआ हेलीकॉप्टर

केदारनाथ में आसमान से गिरकर चकनाचूर हुआ हेलीकॉप्टर
रुद्रप्रयाग। देवभूमि उत्तराखंड के केदारनाथ से एक खौफनाक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक हेलीकॉप्टर को ऊपर से गिरते हुए देखा जा सकता है। हालांकि बताया जा रहा है कि यह हैलीकॉप्टर खराब था और इसे रिपेयरिंग के लिए ले जाया जा रहा था। खराब हेलीकॉप्टर को एक अन्य हेलीकॉप्टर में बांधकर ले जाया जा रहा था। इसी बीच हेलीकॉप्टर जिस चैन से बंधा था वह चैन टूट गई। इसके बाद खराब हेलीकॉप्टर आसमान से सीधे जमीन पर आ गिरा। इस पूरी घटना का वीडियो भी कैमरे में कैद हो गया है। वहीं जमीन पर गिरने के बाद खराब हेलीकॉप्टर पूरी तरह से चकनाचूर हो गया है। वहीं मौके पर एनडीआरएफ की टीम मौजूद है।



