राष्ट्रीय

कोलकाता में डॉक्टरों के प्रदर्शनस्थल में घुसा अज्ञात बाइकसवार, चिकित्सकों ने रोड पर लगाया जाम

कोलकाता में डॉक्टरों के प्रदर्शनस्थल में घुसा अज्ञात बाइकसवार, चिकित्सकों ने रोड पर लगाया जाम

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के मामले में सीबीआई जांच जारी है। इस बीच शनिवार को कोलकाता के उत्तरी हिस्से के मुख्य सडक़ को पांच घंटों के लिए अवरुद्ध किया गया। दरअसल, प्रशिक्षु डॉक्टर से दुष्कर्म-हत्या मामले में प्रदर्शनस्थल पर डॉक्टर न्याय की मांग कर रहे थे, तभी एक बाइकसवार बैरिकेड वाले इलाके में घुस गया। इस घटना के तुरंत बाद सडक़ को अवरुद्ध कर दिया गया।

दो पहिया वाहन पर पुलिस का स्टीकर लगा हुआ था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रवींद्र भारती यूनिवर्सिटी सिंथी क्रॉसिंग पर बीटी रोड पर सुबह साढ़े आठ बजे नाकाबंदी हटा ली गई। बाइकसवार व्यक्ति को पुलिस ने बिना किसी कार्रवाई के वहां से जाने दिया, इसे देखकर वहां मौजूद लोगों ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। उन्होंने बाइकसवार के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने की भी मांग की। हालांकि, नाकाबंदी हटाने के बाद से स्थिति शांत हो गई।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button