छत्तीसगढ़

भानुप्रतापुर में पुलिस जवान ने बैरक में खुद को मारी गोली, रायपुर रेफर

भानुप्रतापुर में पुलिस जवान ने बैरक में खुद को मारी गोली, रायपुर रेफर

भानुप्रतापपुर। छत्तीसगढ़ में जवानों के आत्महत्या की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. एक ताजा मामला कांकेर जिले से आया है. यहां पुलिस जवान ने बैरक में खुद को गोली मार ली है. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. ASP भानुप्रतापपुर संदीप पटेल ने घटना की पुष्टि की है.
मिली जानकारी के अनुसार, कांकेर के लोहात्तर थाना परिसर के बैरक में जिला पुलिस के जवान जागृत भंडारी ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली. यह घटना आज सुबह करीब 9 बजे की है. आनन फानन में गंभीर रूप से घायल जवान को इलाज के पास के अस्पताल में ले जाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रायपुर रेफर किया गया है. जवान जागृत भंडारी घोटिया गांव जिला मोहला-मानपुर का निवासी है. जवान ने किन कारणों से ऐसा कदम उठाया, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन पुलिस मामले की जांच कर रही है. बता दें कि दो दिन पहले अंतागढ़ के कोसरोंडा में सीमा सुरक्षा बल के जवान ने आत्महत्या की थी.

 

Author Desk

Related Articles

Back to top button