छत्तीसगढ़

भरारी-सारंगपुरी में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचीं जनपद अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव

महानदी के बढ़ते जलस्तर के बीच ग्रामीणों से की मुलाकात, अधूरे पुल की समस्या भी जानी; सुरक्षा और आवागमन को लेकर अधिकारियों से पहल का भरोसा

भरारी-सारंगपुरी में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचीं जनपद अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव

महानदी के बढ़ते जलस्तर के बीच ग्रामीणों से की मुलाकात, अधूरे पुल की समस्या भी जानी; सुरक्षा और आवागमन को लेकर अधिकारियों से पहल का भरोसा

धमतरी। जिले में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते महानदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। नदी के आसपास बसे गांवों में भी जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों की चिंताएं बढ़ी हुई हैं। इसी स्थिति को देखते हुए जनपद पंचायत धमतरी की अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव ने महानदी के बीच बसे ग्राम भरारी और सारंगपुरी पहुंचकर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जनपद अध्यक्ष ने नदी के बढ़ते जलस्तर, आसपास के क्षेत्रों की स्थिति और ग्रामीणों की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर बारिश और बाढ़ की स्थिति से जुड़ी उनकी समस्याओं को सुना। अंगिरा ध्रुव ने ग्रामीणों से सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा कि नदी का जलस्तर बढ़ने के दौरान अनावश्यक रूप से नदी के किनारे या जलभराव वाले क्षेत्रों में न जाएं और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचना दें।

उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। बारिश के दौरान किसी भी तरह की परेशानी सामने आने पर प्रशासन और संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कराने का प्रयास किया जाएगा।

अधूरे पुल से ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

निरीक्षण के दौरान जनपद अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव ने ग्राम सारंगपुरी में निर्माणाधीन अधूरे पुल की स्थिति का भी जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों और स्थानीय नागरिकों से पुल के कारण आवागमन में हो रही परेशानियों की जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि पुल का निर्माण अधूरा होने के कारण बारिश के दिनों में आवागमन और अधिक मुश्किल हो जाता है। रोजमर्रा के काम, आने-जाने और आवश्यक सेवाओं के लिए लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद अंगिरा ध्रुव ने कहा कि पुल का निर्माण पूरा होना क्षेत्र के लोगों के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने संबंधित विषय को विभागीय स्तर पर रखने और आवश्यक पहल कराने का भरोसा दिलाया।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर आवागमन की सुविधा के साथ-साथ बरसात के दौरान लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी जरूरी है। अधूरे पुल के कारण ग्रामीणों को होने वाली परेशानी को संबंधित विभाग के समक्ष प्रमुखता से रखा जाएगा, ताकि समस्या का समाधान हो सके।

इस दौरान नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता दयाराम साहू, अर्जुन सोनकर, शैलेन्द्र साहू, पिंटू यादव, कुलेश सोनी, कमलेश साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

Author Desk

Related Articles

Back to top button