छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को वार्ड पार्षद नीलेश लूनिया सहित कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को वार्ड पार्षद नीलेश लूनिया सहित कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना

 

धमतरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें संस्करण का वार्ड में सामूहिक श्रवण किया गया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद नीलेश लूनिया सहित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में शामिल होकर प्रधानमंत्री के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना।

 

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र निर्माण, जनभागीदारी, सामाजिक जागरूकता, स्वस्थ भारत और पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर देशवासियों से संवाद किया। उन्होंने समाज और राष्ट्र के विकास में जनभागीदारी को महत्वपूर्ण बताते हुए नागरिकों से सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया।

 

इस दौरान वार्ड के कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित नागरिकों ने ‘मन की बात’ में साझा किए गए विचारों को सुना और उन्हें जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Author Desk

Related Articles

Back to top button