छत्तीसगढ़

साधारण विवाद में पत्नी ने की पति की हत्या, गिरफ्तार

साधारण विवाद में पत्नी ने की पति की हत्या, गिरफ्तार

सरगुजा। साधारण विवाद में पत्नी ने पति की हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक, लाइट लगाने की बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। इस दौरान गुस्से में पत्नी ने दांत से काटकर और डंडे से वार कर पति की हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह मामला सरगुजा जिले के रघुनाथपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम बटवाही का है। मृतक दिलसाय नागेश और पत्नी पनमेश्वरी के बीच 6 सितंबर को लाइट लगाने की बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान गुस्साई पत्नी ने दांत से काटकर पति के सिर पर डंडे से वार कर दिया, जिससे पति की मौत हो गई। मामले की जानकरी मिलते ही रघुनाथ पुलिस ने पति की हत्या करने वाली आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button