छत्तीसगढ़

मासूम से दुष्कर्म : बिस्किट खिलाने के बहाने से सुनसान जगह ले गया था दरिंदा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मासूम से दुष्कर्म : बिस्किट खिलाने के बहाने से सुनसान जगह ले गया था दरिंदा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर। जिले के मस्तूरी क्षेत्र में तीन साल की मासूम बच्ची से रेप करने का मामला सामने आया है। आरोपी तीन बच्चों के पिता ने ये घिनौनी हरकत की है। मस्तूरी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई कर रही है। मस्तूरी क्षेत्र में रहने वाली तीन साल की बच्ची सोमवार को अपने घर के पास खेल रही थी। तभी मोहल्ले में रहने वाला किराना दुकान संचालक धरम सिंह बंजारे वहां पहुंचा और बच्ची को बिस्किट खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। फिर उसे सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ अश्लील हरकते करते हुए दुष्कर्म किया।

घटना के बाद आरोपी ने रोती हुई बच्ची को उसके घर के पास छोड़ दिया। बच्ची ने अपनी मां को घटना को जानकारी दी। परिजनों से मस्तूरी थाना लेकर पहुंचे और मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी धरम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया, कि 35 वर्षीय आरोपी धरम सिंह बंजारे शादीशुदा है, और उसके तीन बच्चे भी है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button