
तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सत्येंद्र जैन की हालत बेहद नाजुक है। जैन को LNJP अस्पताल शिफ्ट किया गया है। पूर्व मंत्री को फिलहाल ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। गुरुवार सुबह ही जेल के अंदर चक्कर आने से तिहाड़ जेल के बाथरूम में सत्येंद्र जैन गिर गए थे। बाथरूम में गिरने से सत्येंद्र जैन को गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि सत्येंद्र जैन की रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई है।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘जो इंसान जनता को अच्छा इलाज और अच्छी सेहत देने के लिए दिन-रात काम कर रहा था, आज उस भले इंसान को एक तानाशाह मारने पर तुला है। उस तानाशाह की एक ही सोच है- सबको खत्म कर देने की, वो सिर्फ “मैं” में ही जीता है। वो सिर्फ खुद को ही देखना चाहता है।’



