छत्तीसगढ़

राजनांदगांव में धूमधाम से निकली गणपति विसर्जन झांकी

राजनांदगांव में धूमधाम से निकली गणपति विसर्जन झांकी

राजनांदगांव। देशभर में झांकी विसर्जन को लेकर प्रख्यात राजनांदगाव में इस वर्ष भी अनंत चतुर्दशी के अवसर पर धूमधाम से विसर्जन झांकी निकाली गई। तीन दर्जन से अधिक मनमोहक झांकियां इस बार समितियों की ओर से निकाली गई। झांकी को लेकर लोगों में उत्साह है। बड़ी संख्या लोग में श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ झांकियों को देखने पहुंचे। लगभग 700 से अधिक जवानों की सुरक्षा ड्यूटी लगाई गई। 100 से अधिक पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई गई। बड़ी संख्या में लोग झांकी देखने पहुचे। जिले के कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसपी मोहित गर्ग भी मोर्चा संभालने के साथ साथ झांकी देखने पहुंचे।

 

Author Desk

Related Articles

Back to top button