छत्तीसगढ़

दीपोत्सव पर महापौर रामू रोहरा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं, बोले– दीपावली खुशियों, समृद्धि और सामाजिक सद्भाव का महापर्व

मां लक्ष्मी की कृपा से हर घर में सुख-समृद्धि का वास हो, दीपों का उजियारा हर जीवन में खुशियां लेकर आए – रामू रोहरा

दीपोत्सव पर महापौर रामू रोहरा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं, बोले– दीपावली खुशियों, समृद्धि और सामाजिक सद्भाव का महापर्व

 

मां लक्ष्मी की कृपा से हर घर में सुख-समृद्धि का वास हो, दीपों का उजियारा हर जीवन में खुशियां लेकर आए – रामू रोहरा

 

धमतरी। दीपावली के पावन पर्व को लेकर धमतरी नगर निगम के महापौर श्री रामू रोहरा ने समस्त प्रदेशवासियों को धनतेरस एवं दीपावली की हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की कि दीपोत्सव का यह पावन अवसर हर परिवार के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशियों का नया उजाला लेकर आए।

 

अपने शुभकामना संदेश में महापौर श्री रोहरा ने कहा कि धनतेरस और दीपावली केवल दीप जलाने और खुशियां मनाने का पर्व नहीं, बल्कि हमारी सनातन संस्कृति, आस्था, परंपरा और जीवन मूल्यों से जुड़ा महान उत्सव है। यह पर्व हमें भगवान श्रीराम के आदर्शों, सत्य, धर्म और मर्यादा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। दीपावली का प्रत्येक दीप अंधकार पर प्रकाश, निराशा पर आशा और बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देता है।

 

उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे, सामाजिक एकता और सद्भाव को मजबूत करने का अवसर भी है। हमारी खुशियां तभी सार्थक हैं, जब हम अपने आसपास जरूरतमंदों के जीवन में भी खुशियों का उजाला पहुंचाएं और समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ मिलकर त्योहार की खुशियां साझा करें।

 

महापौर श्री रोहरा ने मां लक्ष्मी एवं भगवान गणेश से प्रार्थना करते हुए कहा कि सभी प्रदेशवासियों पर सुख, समृद्धि और आरोग्यता की कृपा बनी रहे। किसानों के घरों में खुशहाली आए, युवाओं को नए अवसर मिलें, व्यापार-व्यवसाय में उन्नति हो और छत्तीसगढ़ विकास एवं समृद्धि के नए आयाम स्थापित करे।

 

अंत में उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों से दीपावली का पर्व प्रेम, सौहार्द, उत्साह और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता के साथ मनाने की अपील करते हुए सभी के सुखद, मंगलमय एवं समृद्ध जीवन की कामना की।

Author Desk

Related Articles

Back to top button