छत्तीसगढ़

अंत्योदय को जीवंत करने वाले पुरोधा पंडित दीनदयाल रामू रोहरा



धमतरी(प्रखर)भाजपा गंगरेल मंडल धमतरी के द्वारा ग्राम सोरम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती मनाई गई साथ ही ग्राम के शीतला में अतिरिक्त कक्ष का भूमि पूजन भी किया गया।
                        कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ प्रदेश    भाजपा के महामंत्री रामू जगदीश रोहरा जी थे जिनके माध्यम से ग्राम सोरम की गलियों में घूम कर सदस्यता अभियान किया गया। सदस्यता अभियान को लेकर के लोगों का उत्साह ऐसा नजर आया कि बाजे गाजे के साथ लोगों ने सदस्यता अभियान किया। साथ ही ग्राम के शीतला प्रांगण में अतिरिक्त कक्ष का भूमि पूजन जगदीश रामू रोहरा जी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।उन्होंने सभी ग्राम वासियों को शुभकामनाएं भी दिए ।
उपस्थित सभा को संबोधित करते हुए रामू रोहरा जी ने कहे की देश आजाद होने के बाद कांग्रेस के हाथ में सरकार गई और जिस तरीके से देश को विकसित करने की मापदंड उनके द्वारा तय की जा रही थी उसको देखकर के पंडित दीनदयाल जी को लगा कि यहां निचले स्तर के लोगों को ऊपर उठाने के लिए कोई भी योजना नहीं है या देश के जिन निचले स्तर के लोगों के जीवन स्तर को उठाने के लिए जो सोच होनी चाहिए वह कांग्रेस के भीतर नहीं है।ऐसी स्थिति में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने अंत्योदय की योजना लाकर पूरे देश में एक नया परिवर्तन के युग की शुरुआत की और आज भारतीय जनता पार्टी के सरकार के माध्यम से वह अंत्योदय योजना जीवंत रूप ले चुकी है और आज देश के भीतर गरीबों को उठाने के लिए अनेक योजनाएं संचालित हैं। भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए देश के भीतर हर व्यक्तियों का खाता खोला गया जिसमें सरकारी योजनाओं की राशि सीधे हितग्राही तक पहुंचती है जिससे भ्रष्टाचार खत्म होता है।

उमेश साहू भाजपा गंगरेल मंडल अध्यक्ष ने उपस्थित जनसमूह से आग्रह किया कि जिस पुरोधा के अंत्योदय योजना के कारण आज हम भ्रष्टाचार मुक्त देश के निर्माण में लगे हुए हैं ऐसे भारतीय जनता पार्टी के सदस्य होने का गौरव हम सबको मिलना चाहिए जिसके लिए उन्होंने सभी ग्रामीणों से आग्रह किया की 880000 2024 पर मिस कॉल करके सदस्य बनकर पुनः देश को सोने की चिड़िया की दिशा में हम अग्रसर करेंगे।
उपस्थित पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश गोलछा जी ने भी अपना विचार रखते हुए कहे की जब से केंद्र और राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है पूरे देश के भीतर अमन चैन शांति के साथ यह देश आज विश्व में एक नया कीर्तिमान रच रहा है।कार्यक्रम का संचालन मंडल के महामंत्री नरेश यादव के द्वारा किया गया और आभार व्यक्त सरपंच नंदिनी साहू के द्वारा किया गया ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से दिग्विजय सिंह कृदत,चेतन साहू, मोहित साहू ,दुष्यंत सिन्हा,ईश्वर साहू, गजाधर सिन्हा ,मयाराम यादव, गोरख सिन्हा और सैकड़ो मात्र शक्तियों की उपस्थिति थी।

Author Desk

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button