केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के साथ खादी एवं ग्रामोद्योग के भविष्य पर सार्थक संवाद, प्रशांत कुमार घोष के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने किया आत्मीय स्वागत
SC-ST वर्ग के कातिन-बुनकरों के सशक्तिकरण, रोजगार और आर्थिक आत्मनिर्भरता के मुद्दों पर हुई विशेष चर्चा

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के साथ खादी एवं ग्रामोद्योग के भविष्य पर सार्थक संवाद, प्रशांत कुमार घोष के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने किया आत्मीय स्वागत
SC-ST वर्ग के कातिन-बुनकरों के सशक्तिकरण, रोजगार और आर्थिक आत्मनिर्भरता के मुद्दों पर हुई विशेष चर्चा
रायपुर। खादी एवं ग्रामोद्योग से जुड़े कारीगरों, कातिन-बुनकरों और वंचित वर्गों के आर्थिक सशक्तिकरण को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल के तहत प्रदेश महामंत्री प्रशांत कुमार घोष के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री का आत्मीय स्वागत कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।

मुलाकात के दौरान खादी एवं ग्रामोद्योग के विस्तार, परंपरागत कारीगरों को प्रोत्साहन, रोजगार के नए अवसरों तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के कातिन-बुनकरों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने खादी क्षेत्र से जुड़े लोगों की मेहनत, उनके योगदान और उनके बेहतर भविष्य से जुड़े विषयों को सामने रखा।

इस अवसर पर लोमेश देवांगन, गुलवंत साहू, भोजराज एवं पी.एल. चंद्राकर सहित संस्था से जुड़े SC-ST वर्ग के कातिन-बुनकर उपस्थित रहे। वहीं बिहार से विशेष रूप से पहुंचे सुजीत कुमार घोष एवं पवन कुमार ने भी मुलाकात में सहभागिता निभाई।
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सभी सदस्यों से आत्मीयता के साथ मुलाकात की। उनके सरल व्यवहार और मार्गदर्शन से प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त की। प्रशांत कुमार घोष सहित सभी सदस्यों ने केंद्रीय मंत्री के प्रति आभार जताते हुए खादी एवं ग्रामोद्योग के माध्यम से समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों तक आर्थिक अवसर पहुंचाने की दिशा में सकारात्मक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया।

यह मुलाकात केवल औपचारिक स्वागत तक सीमित नहीं रही, बल्कि खादी से जुड़े कारीगरों, बुनकरों और सामाजिक रूप से वंचित वर्गों के आर्थिक उत्थान से जुड़े मुद्दों पर विचार साझा करने का अवसर भी बनी।


