छत्तीसगढ़

आमदी में ‘मन की बात’ के 140वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण, रंजना साहू हुईं शामिल

जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने सुना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रेरणादायी संबोधन

आमदी में ‘मन की बात’ के 140वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण, रंजना साहू हुईं शामिल

 

जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने सुना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रेरणादायी संबोधन

 

धमतरी। नगर पंचायत आमदी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 140वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी विधानसभा की पूर्व विधायक रंजना डीपेंद्र साहू विशेष रूप से शामिल हुईं। कार्यक्रम में नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों, पार्षदों, एल्डरमैन एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने एक साथ प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना।

इस अवसर पर रंजना साहू ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के करोड़ों नागरिकों से सीधे संवाद स्थापित करने का सशक्त माध्यम है। इस कार्यक्रम के जरिए प्रधानमंत्री देश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों, नवाचार करने वाले युवाओं, महिला शक्ति, किसानों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के प्रयासों को देशभर के सामने लाते हैं। इससे समाज में सकारात्मकता, रचनात्मकता और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना मजबूत होती है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विचार हमें समाज और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की प्रेरणा देते हैं। प्रत्येक नागरिक अपने दायित्वों का ईमानदारी से पालन करते हुए समाजहित में योगदान दे, तो विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

 

कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति साहू, उपाध्यक्ष कोमल यादव, पूर्व अध्यक्ष नीलकंठ साहू, पूर्व उपाध्यक्ष तेजराम साहू, सभापति उमानंद कुंभकार, जागेश्वर नेताम, सरिता साहू, सुनीता साहू, संतोषी साहू सहित पार्षद एवं एल्डरमैन असरू साहू, जागेश्वर साहू, बेनी साहू, चंदू साहू, भूषण साहू, महेंद्र कोसारिया, निर्मला, प्रेमीन साहू एवं उमेश कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

सामूहिक श्रवण के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के विचारों को आत्मसात करते हुए जनसेवा, राष्ट्रसेवा और सामाजिक सहभागिता के माध्यम से समाज के विकास में योगदान देने का संकल्प लिया।

Author Desk

Related Articles

Back to top button