छत्तीसगढ़

कोरबा में मां ने बच्चों के साथ पीया जहर, बेटे की मौत, बच्ची और मां की हालत गंभीर

कोरबा में मां ने बच्चों के साथ पीया जहर, बेटे की मौत, बच्ची और मां की हालत गंभीर

कोरबा। जिले के ग्राम बुंदेली में एक मां ने अपने दो बच्चों के साथ जहर पी लिया। इलाज के दौरान बेटे की मौत हो गई, वहीं बेटी के साथ मां की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना बांकीमोंगरा थाना अंतर्गत ग्राम बुंदेली गांव की है, जहां निवासरत मधु कश्यप ने अपनी 7 साल की बेटी और 4 साल के बेटे के साथ जहर का सेवन कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही महिला और बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान बेटे की मौत हो गई। वहीं मां को कटघोरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में और उनकी 7 वर्षीय बेटी का कोरबा के निजी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

बांकीमोगरा थाना प्रभारी तेज यादव ने मीडिया को बताया कि घायलों के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मौके पर पहुंचकर पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button