छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री मोदी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन

प्रधानमंत्री मोदी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन

नई दिल्ली। महात्मा गांधी की जयंती देशभर में मनाई जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “सभी देशवासियों की ओर से पूज्य बापू को उनकी जयंती पर नमन। सत्य, सद्भाव और समानता पर आधारित उनका जीवन और आदर्श देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणापुंज बना रहेगा।”

लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन
पीएम मोदी ने भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी उनकी जयंती पर नमन किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। शास्त्री को श्रद्धांजलि देते हुए मोदी ने कहा, ‘‘देश के जवान, किसान और स्वाभिमान के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि।’’ प्रधानमंत्री ने शास्त्री के समाधि स्थल विजय घाट जाकर उन्हें भी श्रद्धासुमन अर्पित किए। वहीं, शास्त्री भारत के दूसरे प्रधानमंत्री थे। उनका जन्म दो अक्टूबर 1904 को उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनकी सादगी और विनम्रता के लोग कायल थे। उन्होंने 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान ‘जय जवान जय किसान’ का नारा दिया था।

Author Desk

Related Articles

Back to top button