छत्तीसगढ़

भखारा में दशहरा के लिए तैयार 40 फ़ीट रावण के पुतले में लगाई आग, शासकीय वाहन भी जला

घटना के बाद की फोटो


धमतरी (प्रखर) नगर पंचायत भखारा में दशहरा के अवसर पर रावण दहन की तैयारी की जा रही थी। इसी बीच अज्ञात तत्वों ने मध्य रात्रि में 40 फ़ीट रावण को आग के हवाले कर दिया। जिसकी वजह से शासकीय वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया है। इसकी शिकायत थाने में कर दी गई है।

नगर वासियों की ओर से थाना भखारा में दिए आवेदन में बताया है कि प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी नगर पंचायत भखारा के रामलीला मैदान में नगर वासियों के सहयोग से रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसके लिए लगभग 40 फुट का पुतला बनाया गया था। नगर पंचायत के शासकीय वाहन लिपटर क्रेन जिसका प्रयोग रावण पुतला बनाने में किया जा रहा था। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा रात्रि में रावण पुतला को आग के हवाले कर दिया।जिससे शासकीय वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया है।रामगोपाल देवांगन ने चर्चा के दौरान बताया कि पहले लाइट बंद किया गया इसके बाद पुतला को जलाया गया है। रात लगभग 12 बजे तक पूरी तैयारी करके सभी अपने घर चले गए थे।चारों तरफ लाइट जल रही थी। इसकी शिकायत कर दी गई है।शाम को रावण दहन के लिए नया पुतला तैयार किया जा रहा है।
इस संबंध में नगर पंचायत के सीएमओ श्री विश्वकर्मा ने कहा कि उन्हें सुबह-सुबह सूचना दी गई थी किसी अज्ञात में रावण के पुतले को आग लगा दिया है। जिससे वहां पर लिफ्ट क्रेन की टोकरी भी जल गई है। यह कार्यक्रम नगर वासियों के द्वारा बनाए गए विशेष समिति के द्वारा की जाती है। नया पुतला का निर्माण किया जा रहा है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button