छत्तीसगढ़

रामू रोहरा के प्रयास से नगर पंचायत आमदी को मिली लाखों की सौगात

धमतरी (प्रखर) नगर पंचायत आमदी को भाजपा प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा के प्रयास से लगभग 35 लाख के कार्यों की स्वीकृति मिली है। स्वीकृति मिलने पर नगर पंचायत आमदी हर्ष की लहर हैं ज्ञात हो कि रामू जगदीश रोहरा के प्रयास से नगर निगम धमतरी को भी विकास कार्यों के लिए करोडों रूपये के फंड की प्राप्ति हुई थी। रामू जगदीश रोहरा ने नगर पंचायत आमदी  को मिले फंड के लिए मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय व नगरीय प्रशासन मंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
               विकास कार्यों की स्वीकृति मिलने नगर पंचायत आमदी के अध्यक्ष हेमन्त माला सहित मुरारी यदु, अमन राव, कोमल यादव, महामंत्री, तेज राम साहू उपाध्यक्ष, उमानंद कुंभकार सभापति , लखेश्वरी साहू सभापति, प्रेम साहू पार्षद, सुनीता साहू पार्षद, लक्ष्मी जितेन्द्र पटेल पार्षद, किशोर कुंभकार नीलकंठ साहू, प्रेम शंकर साहू, नारायण मटियारा, श्रवण साहू, दिनेश गेडाम, जितेन्द्र पटेल,प्रदेश के मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय जी एवं उपमुख्यमंत्री  अरुण साव , प्रदेश महामंत्री   जगदीश रामू रोहरा जी का अभार व्यक्त किया  है

Author Desk

Related Articles

Back to top button