बीपीएल ग्रुप के फाउंडर टी. पी. गोपालन नांबियार का निधन

बीपीएल ग्रुप के फाउंडर टी. पी. गोपालन नांबियार का निधन
नई दिल्ली। देश की दिग्गज इलेक्टॉनिक कंपनी बीपीएल ग्रुप के फाउंडर टी. पी. गोपालन नांबियार आज गुरुवार को निधन हो गया। टी. पी. गोपालन नांबियार के परिजनों ने इस बुरी खबर को शेयर किया है। परिवार के मुताबिक 94 साल के गोपालन नांबियार बीते कुछ समय से बीमार चल रहे थे। परिवार के एक सदस्य ने बताया कि बीपीएल ग्रुप के फाउंडर गोपालन नांबियार ने आज सुबह करीब 10.15 बजे आखिरी सांस ली। टी. पी. गोपालन नांबियार का केरल और कर्नाटक दोनों राज्यों से खास ताल्लुक रहा है।
टी. पी. गोपालन नांबियार के निधन पर कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘‘बीपीएल ग्रुप के फाउंडर टी. पी. गोपालन नांबियार के निधन की खबर से दुखी हूं। उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। उनके प्रियजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।’’बताते चलें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता राजीव चंद्रशेखर, टी. पी. गोपालन नांबियार के दामाद हैं।