अंतर्राष्ट्रीय

स्पेन में भीषण बाढ़, 140 लोगों की मौत, कई लापता, मृतकों की तादाद बढऩे की आशंका

स्पेन में भीषण बाढ़, 140 लोगों की मौत, कई लापता, मृतकों की तादाद बढऩे की आशंका

मैड्रिड। स्पेन इस सदी में आई सबसे भीषण बाढ़ की चपेट में है। मूसलाधार बारिश की वजह से चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। इस भीषण बाढ़ ने कई गांवों को तबाह कर दिया है, जिसमें कम से कम 140 लोगों की चली गई। स्पेन में बाढ़ की वजह से मृतकों की तादाद बढऩे की आशंका है, क्योंकि अधिकारी वाहनों से शवों को निकालने में जुटे हुए हैं और तलाशी अभियान जारी है। अज्ञात संख्या में लोग अभी भी लापता हैं। स्पेन में इस शताब्दी की सबसे भीषण प्राकृतिक आपदा ने विनाश के निशान छोड़े हैं।

स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने कीचड़ से सनी सडक़ों पर फंसी सैकड़ों कारों और ट्रकों के संदर्भ में कहा, “दुर्भाग्यवश कुछ वाहनों में मृत लोग हैं।” बाढ़ के बाद का दृश्य किसी शक्तिशाली तूफान या सुनामी से हुई क्षति जैसा ही प्रतीत हो रहा था। पूर्वी वेलेंशिया प्रांत में इमरजेंसी सेवाओं ने बुधवार को 92 मृतकों की संख्या की पुष्टि की थी। पड़ोसी कास्तिला ला मांचा क्षेत्र में दो अन्य लोगों जबकि दक्षिणी अंदालुसिया में एक शख्स की मौत की खबर है।

मूसलाधार बारिश से बाढ़ के हालात बदतर

स्पेन के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में मंगलवार को शुरू हुई मूसलाधार बारिश बुधवार को भी जारी रही, जिससे बाढ़ के हालात बदतर हो गए। स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज ने कहा कि कई शहर बाढ़ से प्रभावित हैं। उन्होंने टेलीविजन पर प्रसारित अपने संबोधन में कहा, “जो लोग अपने प्रियजनों की तलाश कर रहे हैं, पूरा स्पेन उनका दर्द महसूस कर सकता है। हमारी प्राथमिकता आपकी मदद करना है। हम सभी आवश्यक संसाधनों का इस्तेमाल कर रहे हैं, ताकि हम इस त्रासदी से उबर सकें।”

लोगों को निकालने के लिए हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल

पुलिस और बचाव सेवाओं ने लोगों को घरों और कारों से बाहर निकालने के लिए हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया। बाढ़ से तबाह हुए इलाकों में स्पेन के आपात प्रतिक्रिया दलों के कर्मियों के अलावा सेना के 1,100 सैनिकों को तैनात किया गया। स्पेन की केंद्र सरकार ने बचाव प्रयासों में मदद के लिए एक संकट समिति गठित की है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button