छत्तीसगढ़

हत्या का आरोपी राजा बेझर गिरफ्तार, कार्रवाई के दौरान पुलिस से झड़प

हत्या का आरोपी राजा बेझर गिरफ्तार, कार्रवाई के दौरान पुलिस से झड़प

रायपुर। टिकरापारा थाना इलाके में पुलिस ने हत्या के आरोपी राजा बेझर को गिरफ्तार कर लिया है। टीआई मनोज साहू के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम ने घेराबंदी कर राजा को पकड़ा। जवानों की सूझबूझ से बदमाश पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि जब टिकरापारा पुलिस मोती नगर पहुंची तो बदमाश ने टीम पर फायरिंग करने कट्टा लोड कर दिया था। पकड़ने के दौरान पुलिसकर्मियों को चोट आई है। बता दें कि बदमाश राजा बैझड रक्सेल गैंग का गुर्गा है। हत्या के मामले में जेल भेजा गया था। कार्रवाई टीम में टी आई मनोज साहू, प्रधान आरक्षक महेश नेताम, आरक्षक असवन साहू, सुनील पाठक, विवेक यादव, आनंद शर्मा, रूप धुर्वेशी शामिल थे। जिसमे महेश नेताम, सुनील पाठक और असवन साहू को चोटे आई है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी राजा बेझर ने हाल ही में दुर्ग में हुए पुलिस एनकाउंटर में मारे गए अमित से पिस्टल खरीदी थी। राजा को हाल ही में जेल से पैरोल पर छुट्टी मिली थी, लेकिन पैरोल खत्म होने के बाद भी वह वापस नहीं गया और शहर में अपनी दहशत फैला रहा था। पुलिस को लगातार इस बारे में सूचना मिल रही थी, जिसके बाद रात के समय उसकी लोकेशन मिलने पर पुलिस ने उसे पकड़ने का प्रयास किया। राजा बेझर की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस और आरोपी के बीच झड़प हो गई। इस पर पुलिस ने तुरंत उसे काबू किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की ओर से इस मामले में सख्त कार्रवाई की जा रही है और आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

 

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button