छत्तीसगढ़

गुरु नानक जयंती के अवसर पर गुरुद्वारे में मत्था  टेकर समाज के सुख, शांति, समृद्धि खुशहाली हेतु जनप्रतिनिधियों ने की अरदास

पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा गुरू सिंग सभा एवं चोइथराम दरबार में सभी दी शुभकामनाएं

धमतरी(प्रखर) गुरु नानक देव जी के 554 वे जयंती के पवित्र अवसर पर अलसुबह से ही शहर के गुरु सिंग सभा तथा सिंधी समाज के आमापारा चौक स्थित चोइथराम दरबार सहित अनेक गुरुद्वारे में सुबह से शबद् कीर्तन के साथ सुमिरन तथा अरदास के क्रम प्रारंभ रहा। इस पवित्र दिवस पर नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा, पार्षद विजय मोटवानी, पिंटू यादव, कुलेश सोनी, प्रकाश थारवानी ने गुरुद्वारे में मात्था टेकते हुए समाज के सुख शांति समृद्धि की प्रार्थना करते हुए सभी को गुरु नानक जी की जयंती की बधाई देकर शुभकामनाएं दी। गौरतलब है कि धर्म की रक्षा हेतु सिख पंथ मैं अपना सर्वस्व न्यौछावर करने की गुरु परंपरा और गुरु ग्रंथ साहिब का संदेश वर्तमान समय में प्रासंगिक होकर समाज तथा विश्व समुदाय के लिए गुरु नानक जी के पवित्र उपदेश सार्थक साबित होकर सामाजिक समभाव का संदेश दे रहे हैं।

Author Desk

Related Articles

Back to top button