छत्तीसगढ़

भगवान जगन्नाथ स्वामी की रथ यात्रा पर निगम लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं देकर क्षेत्रवासियों की मंगलमय भविष्य हेतु की प्रार्थना

भक्ति, शक्ति एवं मुक्ति का आस्था व श्रद्धामय पर्व है रथदूज -:विजय मोटवानी

धमतरी- रथ यात्रा के परंपरागत इस पावन पर्व पर नगर निगम के लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष विजय मोटवानी ने भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा तथा भाई बलभद्र से क्षेत्र वासियों के मंगलमय भविष्य की प्रार्थना करते हुए सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है इस पवित्र अवसर पर श्री मोटवानी ने कहा है कि आषाढ़ माह में द्वितीया तिथि को निकलने वाली भगवान की यह रथ यात्रा का महत्व इसलिए बढ़ जाता है कि जब हमारे क्षेत्र में कृषक धान की बुवाई कर लेते हैं उसके बाद इस आस्था वास श्रद्धा के पर्व से खुशहाली की कामना किए हुए सुख समृद्धि की शुरुआत होती है और यही से प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में आस्था ,श्रद्धा एवं प्रभु की भक्ति के साथ सांसारिक मोह, माया,क्रोध, अहंकार तथा निजि स्वार्थ से मुक्ति का मार्ग प्रशस्त होता है। आगामी समय में हमारा क्षेत्र भी उपरोक्त दिशा में अग्रसर हो इसी प्रार्थना से आज की हालत यात्रा क्षेत्र में आपसी प्रेम ,भाईचारा एवं एकता का संचार करेंगी।

Author Desk

Related Articles

Back to top button