छत्तीसगढ़

रायपुर दक्षिण से नवनिर्वाचित विधायक सुनील सोनी ने ली पद की शपथ

रायपुर दक्षिण से नवनिर्वाचित विधायक सुनील सोनी ने ली पद की शपथ

रायपुर। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के सभागार में आयोजित समारोह में रायपुर दक्षिण उपचुनाव में नव निर्वाचित विधायक सुनील सोनी को विधायक पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित मंत्रीगणों और विधायकों ने सोनी को उनकी नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दी। विधायक सुनील सोनी की प्रचंड जीत पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि विधानसभा में सुनील सोनी की आवाज मजबूत रहेगी और वह क्षेत्र की जनता के हित में काम करेंगे।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने इस अवसर पर मीडिया से चर्चा के दौरान छत्तीसगढ़ी राजभाषा को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि सरकार राजभाषा को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठा रही है। प्राइमरी शिक्षा में इसे महत्व दिया जा रहा है और सरकारी कार्यों में इसके उपयोग को भी प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने शीतकालीन सत्र को लेकर भी चर्चा कि, डॉ सिंह ने कहा कि शीतकालीन सत्र में प्रदेश की जो मुख्य समस्याएं है उनका निराकरण होगा, इसके लिए सरकार की तैयारी भी पूरी है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button