छत्तीसगढ़

अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त: प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा की पहल से कर्मचारियों ने काम पर की वापसी


धमतरी(प्रखर)निगम प्लेसमेंट कर्मचारियों की 12 दिनों से चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल आखिरकार समाप्त हो गई। शहर की बिगड़ती व्यवस्थाओं और सफाई की स्थिति को देखते हुए नेता प्रतिपक्ष नरेंद्र रोहरा भाजपा पार्षदों ,की मध्यस्थता ने इस विवाद को सुलझाने में अहम भूमिका निभाई। कर्मचारियों ने काम पर लौटने का निर्णय लिया।हड़ताल का कारण और प्रभाव कर्मचारियों ने ठेका प्रथा बंद करने, वेतन वृद्धि, और अन्य लंबित मांगों को लेकर यह हड़ताल शुरू की थी। हड़ताल के कारण शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई थी, जिससे सड़कों और मोहल्लों में कचरे का अंबार लग गया था। इससे न केवल स्वच्छता, बल्कि स्वास्थ्य की स्थिति भी चिंताजनक हो गई थी शहरवासियों को बढ़ती गंदगी और अव्यवस्था से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। प्रशासन और कर्मचारियों के बीच संवाद विफल होने से स्थिति और भी बिगड़ गई थी नेता प्रतिपक्ष नरेंद्र रोहरा विजय मोटवानी ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए इसे हल करने के लिए हस्तक्षेप किया। उन्होंने कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच मध्यस्थता करते हुए संवाद स्थापित किया।प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा ने फोन पर कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा, “आप सब मेरे परिवार के सदस्य हैं। आपकी हर समस्या को मिलकर हल करेंगे। मैं आप सभी से निवेदन करता हूं कि शहर के हित में काम करें और अपनी सेवाएं फिर से शुरू करें। आपकी मांगों का समाधान प्राथमिकता पर किया जाएगा कर्मचारियों ने तुरंत हड़ताल समाप्त करने और काम पर लौटने का निर्णय लिया। उनकी वापसी से शहर में सफाई और अन्य व्यवस्थाएं फिर से पटरी पर लौटने लगी है नेता प्रतिपक्ष नरेंद्र रोहरा ने आश्वासन दिया कि कर्मचारियों की समस्याओं को संबंधित उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा और उनका समाधान शीघ्र सुनिश्चित किया जाएगा। रामू रोहरा ने भी वादा किया कि निगम कर्मचारियों के अधिकारों और उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा मध्यस्थता के दौरान पार्षद विजय मोटवानी,धनी राम सोनकर,श्यामा साहू,हेमंत बंजारे,प्रकाश सिन्हा,बिशन निषाद,दीपक गजेंद्र,प्राची सोनी,रितेश नेताम,श्याम लाल नेताम,ईश्वर सोनकर,नीलू डागा,सरिता आसाई,मिथलेश सिन्हा।

Author Desk

Related Articles

Back to top button