छत्तीसगढ़

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से अजय चंद्राकर ने कुरुद विधानसभा में प्रस्तावित एम्स का निर्माण जल्द शुरू करने किया आग्रह

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से अजय चंद्राकर ने कुरुद विधानसभा में प्रस्तावित एम्स का निर्माण जल्द शुरू करने किया आग्रह

रायपुर। नई दिल्ली प्रवास के दौरान पूर्व मंत्री, विधायक व भाजपा मुख्य प्रवक्ता अजय चंद्राकर ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस दौरान कुरूद विधानसभा के ग्राम उमरदा में 84.10 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने के लिए आवश्यक निर्देश देने का अनुरोध किया। साथ ही वर्चुअल कंसल्टेशन और डायग्नोस्टिक लैब की सुविधाएं उपलब्ध कराने का आग्रह किया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी और प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा भी उपस्थित रहे।

Author Desk

Related Articles

Back to top button