छत्तीसगढ़

बलरामपुर में सड़क हादसे में 12 से अधिक फुटबॉल खिलाड़ी हुए घायल

बलरामपुर में सड़क हादसे में 12 से अधिक फुटबॉल खिलाड़ी हुए घायल

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में शनिवार को फुटबॉल खिलाडी सड़क हादसे का शिकार हो गए। लगभग 20 खिलाड़ी फुटबॉल खेलने एक पिकअप में सवार होकर विशालपुर से मितगई जा रहे थे। इसी दौरान विजयनगर चौकी क्षेत्र के चाकी लावा मोड के पास ट्रक से साइड लेते समय पिकअप वाहन पलट गई। इस हादसे में 12 से अधिक खिलाड़ी बुरी तरह घायल हो गए और कई खिलाड़ी बेहोश हो गए।

घटना की सूचना मिलने के बाद विजयनगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सभी घायलों को रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया, जहां कुछ खिलाड़ियों की हालत गंभीर होने पर उन्हें रिफर जिला अस्पताल कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button