छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ विधानसभा : प्रश्नकाल में गूंजा आश्रम छात्रावासों में बच्चों की मौत का मुद्दा

छत्तीसगढ़ विधानसभा : प्रश्नकाल में गूंजा आश्रम छात्रावासों में बच्चों की मौत का मुद्दा

रायपुर। सदन में विधायक लखेश्वर बघेल ने आश्रम छात्रावासों में मौत को लेकर सवाल किया। इस पर मंत्री रामविचार नेताम ने जानकारी दी। 12 महीनों के भीतर 11 बच्चों की छात्रावासों में मौत हुई। यह सड़क दुर्घटना, बुखार, सिकल सेल से मौतें हुई। ज्ञात कारणों के साथ कई मौतों के कारण अज्ञात हैं। मलेरिया की वजह से भी छात्रों की मौत हुई। उन्होंने विभागीय कार्रवाई की भी जानकारी दी।
विधायक लखेश्वर बघेल ने कहा अफसर गलत जानकारी दे रहे हैं। प्रदेश में 25-30 बच्चों की छात्रावासों में मौत हुई है। मंत्री रामविचार नेताम ने कहा आपके द्वारा रखे गए अफसर ही काम कर रहे हैं। हमने सभी कलेक्टरों को रखरखाव बेहतर करने निर्देश दिया है। हम किसी दोषी को बचाने वाले नहीं हैं। जो दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। छात्रावासों में मौत के मामले पर विपक्षी सदस्यों ने सवाल उठाये। इस पर मंत्री ने भरोसा दिलाया, जांच रिपोर्ट के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

Author Desk

Related Articles

Back to top button