छत्तीसगढ़

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100 वीं जयंती मनाई गई

प्रदेश सहित जिले के नगरीय निकायों में  अटल परिसर का हुआ भूमिपूजन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कार्यक्रम में वर्चुअल जुड़े रहे

धमतरी (प्रखर)देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न  श्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज 100 वीं जयंती मनाई गई। इस  अवसर  पर आज अटल सुशासन दिवस के तौर पर धमतरी स्थित संबलपुर चौक में अटल परिसर भूमि पूजन किया गया। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय अटल परिसर भूमि पूजन कार्यक्रम में वर्चुअल जुड़े।

इसके साथ ही जिले से कार्यक्रम में उपस्थित छत्तीसगढ़  पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरु राम निषाद, पूर्व विधायक धमतरी श्रीमती रंजना साहू, नगरपालिक निगम धमतरी के नेता प्रतिपक्ष नरेंद्र रोहरा,  प्रकाश बैस,पूर्व विधायक इंदर चोपड़ा, अविनाश दुबे,पूर्व महापौर श्रीमती अर्चना चौबे, निर्मल बरडिया, हेमलता शर्मा, राजेंद्र शर्मा, महेंद्र पंडित,विजय मोटवानी,निलेश लूनिया, अज्जू देशलहरे, मिथिलेश सिन्हा, प्रकाश सिन्हा, अशोक सिन्हा,बिसन निषाद, चंद्रकला पटेल,अनीता सोनकर, अखलेश सोनकर, धनीराम सोनकर, हेमंत बंजारे, संतोष सोनकर,चित्रलेखा निर्मलकर  सहित अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिकों ने स्वर्गीय  अटल बिहारी वाजपेई के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य  पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष  नेहरू निषाद ने संबोधित करते हुए कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी  छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता हैं । उन्होंने कहा कि आज का दिन हमारे लिए गर्व एवं खुशी की बात है। श्री वाजपेई जी का राज्य के निर्माण में स्मरणीय योगदान रहा है। उन्होंने छत्तीसगढ़ वासियों के जीवन स्तर को देखा है। यहां  सांस्कृतिक धरोहर विद्यमान है यह क्षेत्र समृद्ध शाली है। उन्होंने राज्य के विकास के लिए प्रण लिया था और उसी का प्रतिफल है कि हमें छत्तीसगढ़ के रूप में नए राज्य मिला। इसके साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ के विकास के लिए कार्य किया। राज्य के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिले इसलिए उन्होंने सड़कों को जोड़ने का कार्य किया। उनका योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा।
पूर्व विधायक श्रीमती रंजन साहू ने  छत्तीसगढ़ निर्माता श्री वाजपेई जी का नमन करते हुए कहा कि प्रदेशवासियों की इच्छा अनुसार उन्होंने छत्तीसगढ़ का निर्माण कियाऔर छत्तीसगढ़ निरंतर सभी क्षेत्रों में विकास कर रहा है। उन्होंने अनेक चुनौतियों का सामना किया। भारत  आत्मनिर्भर रहे सुरक्षा के लिए उन्होंने परमाणु परीक्षण देश को आगे बढ़ाने के लिए किया। उन्होंने आम जनता के हितों के लिए कार्य किया उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।
कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष  नरेंद्र रोहरा, प्रकाश बैंस सहित अन्य प्रतिनिधियों ने भी पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न से सम्मानित श्री अटल बिहारी वाजपेयी की छत्तीसगढ़ के लिए किए गए योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की परिकल्पना पूरा हो रहा है। वे दार्शनिक एवं  दूरदर्शी थे। छत्तीसगढ़ निरंतर आगे बढ़ रहा है। इस दौरान पाषर्दगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि, आयुक्त नगर निगम सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button