छत्तीसगढ़राजनीति

विभिन्न समाज के 421 लोगों ने भाजपा का दामन थामा

रायपुर। सोमवार को विभिन्न क्षेत्रों के 421 विशिष्ट लोगों ने भाजपा प्रवेश किया है। वैश्य समाज के 44 और आदिवासी व अन्य समाज के 377 लोगों ने भाजपा प्रवेश किया है। इनमें आदिवासी समाज में पकड़ रखने वाले राजनीतिक, सामाजिक संगठनों की बड़ी हस्तियां भी शामिल हैं। गोंडवाना गोंड महासभा छत्तीसगढ़ के प्रदेश संगठन मंत्री विकेश कुमार हिचामी, गोंडवाना समाज युवा प्रभाव बस्तर संभाग के संरक्षक भूपेंद्र दर्रो, गोंडवाना समाज कांकेर क्षेत्रीय अध्यक्ष विष्णु कावड़े, गोंडवाना समाज कांकेर के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश मण्डावी, सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग कांकेर ब्लॉक उपाध्यक्ष चंद्रशेखर मण्डावी, गोंडवाना समाज धनेलीकन्हार क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र मरकाम, सेवानिवृत्त एसडीएम पृथ्वीराज निर्मल भी शामिल हैं। वैश्य समाज की समाजसेवी छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष कान्यकुब्ज वैश्य राष्ट्रीय महासभा वैवाहिक कार्यक्रम अध्यक्ष बरखा सूरज गुप्ता व उनके साथी व छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन मंत्री मनोज गुप्ता भी शामिल हैं।

भाजपा प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में हुए समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, सांसद सुनील सोनी, पूर्व मंत्री प्रदेश भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा,वरिष्ठ नेता महावीर राठौर, कांकेर जिला प्रभारी यशवंत जैन ,महिला मोर्चा अध्यक्ष शालिनी राजपूत सहित वरिष्ठ नेतागण उपस्थित थे।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने नव प्रवेशी भाजपा सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि आज भाजपा के लिए ऐतिहासिक दिन है। गोंडवाना समाज के प्रमुख लोग भाजपा में आए हैं। आज आप उस पार्टी के सदस्य बने हैं, जिसके 18 करोड़ सदस्य हैं। आज आप उस पार्टी के सदस्य बने हैं, जिसके महान नेता अटल बिहारी वाजपेयी जी ने छत्तीसगढ़ प्रदेश को बनाया। बस्तर में परिवर्तन का नेतृत्व करने वाले आप सब मेरे सामने बैठे हैं। भाजपा ने बस्तर से अंधेरा दूर करने का काम किया है। तेंदूपता के लिए नीति बनाने का काम, सड़क बनाने का काम, बस्तर को एजुकेशन हब बनाने का काम भाजपा ने किया। भूपेश बघेल की सरकार ने बस्तर का केवल शोषण किया है। कांग्रेस सरकार केवल घोटाले कर रही है।

Author Desk

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button