छत्तीसगढ़

गणेश उत्सव की रामधुनी में शामिल हुए छत्तीसगढ़ युवा आयोग अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर

सेवक प्रथम रोहरा ने किया आत्मीय स्वागत, संस्कृति और परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का दिया संदेश

गणेश उत्सव की रामधुनी में शामिल हुए छत्तीसगढ़ युवा आयोग अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर

 

सेवक प्रथम रोहरा ने किया आत्मीय स्वागत, संस्कृति और परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का दिया संदेश

 

धमतरी। कृष्णा वृंदावन कॉलोनी (रोहरा कॉलोनी) में गणेश उत्सव के अवसर पर आयोजित रामधुनी कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर शामिल हुए। इस दौरान सेवक प्रथम रोहरा ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

 

रामधुनी के भक्तिमय वातावरण में विश्व विजय सिंह तोमर ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर आयोजन में सहभागिता की। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज को अपनी परंपराओं और संस्कारों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। हमारी संस्कृति और विरासत को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है।

 

उन्होंने युवाओं से अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़े रहने तथा ऐसे आयोजनों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

 

कार्यक्रम में पार्षदगण, MIC सदस्य, भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे। इनमें विभा चंद्राकर, शुभम जायसवाल, शुभांक मिश्रा, गौरव मगर, सुभाष चंद्राकर, जितेश सिन्हा, ओमेश यादव, आयुष दीवान, राघवेंद्र साहू, आदित्य भोंसले, आकाश भोजवानी और राजा शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

 

वहीं ओम लक्ष्मी फाउंडेशन से वेदप्रकाश साहू, पोखराज साहू, विकास राठी एवं प्रेम प्रकाश साहू सहित अनेक युवा साथी और सामाजिक कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

 

रामधुनी के दौरान श्रद्धालुओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। भक्ति गीतों और गणपति बप्पा की आराधना से पूरा कृष्णा वृंदावन कॉलोनी परिसर भक्तिमय नजर आया।

 

आयोजन के समापन पर सेवक प्रथम रोहरा ने विश्व विजय सिंह तोमर, जनप्रतिनिधियों, युवा साथियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि धर्म, संस्कृति और सेवा से जुड़े आयोजनों के माध्यम से समाज को अपनी जड़ों और संस्कारों से जोड़े रखना हमारा सामूहिक दायित्व है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button