छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ समेत पुरे देश मे पत्रकार सुरक्षा कानुन लागु होना चाहिए- थिटे


धमतरी(प्रखर) जिला कॉंग्रेस कमेटी के महामंत्री आशिष थिटे ने जारी प्रेस नोट मे कहा है कि छत्तीसगढ़ समेत पुरे देश मे पत्रकार सुरक्षा कानून लागु किया जाना चाहिए आज के समय मे किसी भी विषय पर तथा किसी भी कार्यो की अनियमितता,भ्रष्टाचार एवं अन्य किसी भी मामलो मे सच लिखने का पुरा अधिकार पत्रकार भाईयो को है उस पर पत्रकार भाईयो को कानुन का पुरा संरक्षण मिलना चाहिए जिससे कि पत्रकारगण किसी भी भ्रष्टाचार एवं किसी भी मामलो या विषय पर खुलकर लिख सके एवं आम जनता एवं प्रशासन के समक्ष सही जानकारी रख सके पिछले कई वर्षो मे छत्तीसगढ़ समेत देश भर मे पत्रकार भाईयो के उपर हमले एवं हत्या जैसी कई घटनाए हो चुकी है लेकिन केन्द्र सरकारो एवं  राज्य सरकारो ने कभी इस मामले को गंभीरता से नही लिया  अतः केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार से निवेदन है कि पत्रकार भाईयो के लिए जल्द से जल्द पत्रकार सुरक्षा कानुन बनाकर उसे तुरंत लागु करे

Author Desk

Related Articles

Back to top button